
Punjab Weather: पंजाब में मौसम बदला, सुबह से कई जगहों पर हुई बूंदाबांदी
– तेज आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी
चंडीगढ़, 27 मार्च, (विश्व वार्ता) Punjab Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम फिर बदल गया है। पंजाब और चंडीगढ़ के कई जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने आज (27 मार्च) सात जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य और चंडीगढ़ में 30 मार्च तक मौसम खराब रहेगा, इस दौरान तेज आंधी-तूफान की संभावना है। हवा की स्पीड 60 से 70 km प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसका मतलब है कि हर जगह बारिश नहीं होगी, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की या भारी बारिश हो सकती है। हालांकि कल चेतावनी दी गई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। आज सुबह से कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा महसूस हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से मौसम बदल रहा है। एक साइक्लोनिक सिस्टम भी बना है, जिसका असर पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में महसूस होगा। इसका असर आज कम रहेगा, लेकिन अगले तीन दिनों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इस दौरान बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। Punjab Weather:
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, 27, 28 और 31 मार्च को राज्य में कुछ जगहों पर बारिश होगी, जबकि 29 और 30 मार्च को दूसरे इलाकों में बारिश की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। इस समय तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले दो दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है।
28 मार्च – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में गरज के साथ 30 से 40 kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कुछ जगहों पर बारिश होगी। होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
29 मार्च – पूरे पंजाब में तेज़ हवाएँ चलेंगी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में भी कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
30 मार्च – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान पूरे राज्य में तेज हवाएं चलेंगी। Punjab Weather:
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















