
Rajya Sabha Election में कुल इतने नेता बिना विरोध चुने गए
– अब 11 सीटों पर चुनाव होंगे
पढिये किन किन राज्यो में बिना विरोध चुने गए उम्मीदवार …
नई दिल्ली, 10 मार्च, (विश्व वार्ता): Rajya Sabha Election दस राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में सात राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना विरोध चुने गए हैं। इनमें NCP (शरद) चीफ शरद पवार, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
विपक्षी पार्टियों ने कई राज्यों में उम्मीदवार नहीं उतारे, जिससे ये नेता बिना वोट के ही राज्यसभा पहुंच सके। हालांकि, बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला तय है।
इन राज्यों में उम्मीदवार बिना विरोध चुने गए…
महाराष्ट्र में 7 उम्मीदवार बिना विरोध चुने गए, जिनमें शरद पवार (NCP), रामदास अठावले (RPI-अठावले), विनोद तावड़े (BJP), रामराव वडकुटे (BJP), माया इवेंटे (BJP), ज्योति वाघमारे (शिवसेना-शिंदे), पार्थ पवार (NCP) शामिल हैं।
तमिलनाडु में 6 उम्मीदवार बिना विरोध के चुने गए, जिनमें तिरुचि शिवा (DMK), जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन (DMK), एम थंबीदुरई (AIADMK), अंबुमणि रामदास (PMK), एम क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस), एलके सुधीश (DMDK) शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल में 5 उम्मीदवार बिना विरोध के चुने गए हैं, जिनमें राहुल सिन्हा (BJP), बाबुल सुप्रियो (TMC), पूर्व DGP राजीव कुमार (TMC), सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी (TMC), कोइल मलिक (TMC) शामिल हैं।
असम में 3 उम्मीदवार बिना विरोध के चुने गए हैं, जिनमें जोगेन मोहन (BJP), तेरोस गोवाला (BJP), प्रमोद बोरो (UPPL) शामिल हैं। वहीं, तेलंगाना में 2 उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस) और वेम नरिंदर रेड्डी (कांग्रेस), साथ ही छत्तीसगढ़ में 2 उम्मीदवार वी लक्ष्मी वर्मा (BJP) और फूलो देवी नेताम (कांग्रेस) और हिमाचल प्रदेश में 1 उम्मीदवार अनुराग शर्मा (कांग्रेस) बिना विरोध के चुने गए हैं।
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद, बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इन चुनावों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा पहुंचने की उम्मीद है। Rajya Sabha elections,
और खबरें पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















