
T20 World Cup: प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जीतने पर दी बधाई
चंडीगढ 9 मार्च (विश्व वार्ता): भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर T20 World Cup2026 का खिताब जीत लिया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई संदेश में लिखा, “चैंपियंस! ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह शानदार जीत असाधारण स्किल, डिटरमिनेशन और टीमवर्क दिखाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अविश्वसनीय डिटरमिनेशन दिखाया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!” T20 World Cup:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























