कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई टली
अब इस तारिख को होगी सुनवाई
चंडीगढ, 7 जून: (विश्ववार्ता): : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में सुनवाई टाल दी। राहुल गांधी ने कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने कहा कि एक वकील की मौत के कारण शुक्रवार को कोर्ट में शोक सभा आयोजित की गई और सुनवाई 18 जून तक टाल दी गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी फरवरी में मानहानि मामले में कोर्ट में पेश हुए थे और उन्हें जमानत मिल गई थी। गांधी के खिलाफ शिकायत भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दर्ज कराई थी। पिछले साल दिसंबर में कोर्ट ने गांधी के खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद कांग्रेस नेता ने 20 फरवरी को अमेठी में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोक दी, कोर्ट में पेश हुए और उन्हें जमानत मिल गई।























