
Punjab Weather Update: पंजाब में आज से मौसम बदलेगा
मौसम विभाग ने कुल इतने दिनो की बारिश की जताई संभावना
चंडीगढ़, 31 जनवरी,(विश्ववार्ता) Punjab Weather Update: राज्य में चल रही शीतलहर के कारण आज (31 जनवरी) से मंगलवार तक पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव होगा, इस दौरान अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। आज राज्य के चार जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Punjab Weather Update
आज सुबह कुछ जिलों में कोहरा भी देखा गया। दिन का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा, जो अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहुंच गया है। पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनना शुरू हो गया है। इस बीच, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं चल रही हैं। नतीजतन, पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर बारिश की उम्मीद है। weather department forecast
Punjab Weather Update
पंजाब में अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन और फाजिल्का में कम बारिश होने की संभावना है। होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला, मानसा और बठिंडा में 31 जनवरी की रात से 2 फरवरी तक बारिश होगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/






















