
कर्तव्य पथ पर साहिब Sahib Shri Guru Tegh Bahadur Sahib ji की अद्वितीय शहादत पर आधारित पंजाब की झांकी ने पूरे देश को गौरवान्वित किया: Arvind Kejriwal
श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पंजाब की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल, पंजाब और सिख भाईचारे के लिए गर्व का क्षण: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ, 26 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी के माध्यम से साहिब श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की अद्वितीय शहादत को प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस झांकी ने सबका ध्यान आकर्षित करते हुए पूरे देश को मानवता, न्याय और धर्म की रक्षा का संदेश दिया।
सोशल मीडिया ऐप ‘एक्स’ पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर साहिब श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करती पंजाब की इस बेमिसाल झांकी पर देश भर ने गर्व महसूस किया और इसने पूरे देश को उनकी कुर्बानी तथा मानवता के शाश्वत संदेश की याद दिलाई।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पंजाब और सिख समुदाय के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि आज ‘हिंद की चादर’ साहिब श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित झांकी गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित की गई। श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की अद्वितीय शहादत मानवाधिकारों, धर्म की रक्षा और न्याय का एक स्थायी प्रमाण है और यह हमें अन्याय व ज़ुल्म के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार समाज के हर वर्ग को गुरु साहिब जी के महान इतिहास और विरासत से अवगत करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। Arvind Kejriwal
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















