दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक, मोदी सरकार 3.0 के गठन को लेकर हो रहा मंथन
शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर आया नया अपडेट,मोदी सरकार 3.0 के लिए तैयारियां शुरू
देश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनने में सिर्फ 3 दिन बाकी बचे हैं। 8 की बजाय अब 9 जून को केंद्र की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली में आयोजित होगा। पीएम मोदी एक बार फिर पीएम बनने जा रहे हैं.मोदी सरकार 3.0 के लिए तैयारियां शुरू हो गई।
नई सरकार के गठन को लेकर बुधवार को दिल्ली में एनडीए के घटक दलों की कई बैठकें हुईं, जिसमें नीतीश और चंद्रबाबू नायडू ने भी बिना समय गंवाए जल्द सरकार के गठन पर जोर दिया. वहीं अगली सरकार के गठन के लिए नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. आजादी के बाद ये दूसरी बार है, जब किसी गठबंधन को तीसरी बार जनादेश मिला है.वहीं पुराने कई मंत्रियों का पत्ता मोदी के नए मंत्रिमंडल से कट सकता है तो वहीं कई तो रिपीट भी किया जा सकता है।
एक दिन पहले ही एनडीए ने सर्वसम्मिति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान लिया है। नई दिल्ली में बुधवार को हुई बैठक में एनडीए के 21 नेताओं ने एक पत्र पर हस्ताक्षर करके मोदी को अपना नेता स्वीकृत किया। जिससे नरेंद्र मोदी के एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। बैठक में सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को पिछले 10 सालों में उनके कार्यकाल और देश में विकास कार्यों के लिए उन्हें बधाई भी दी है।