दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा के अधिकाश क्षेत्रो में झमाझम बारिश
भीषण गर्मी से मिली राहत
चंडीगढ, 6 जून (विश्ववार्ता): दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब व हरियाणा मे भीषण गर्मी में तपिश की मार झेल रहे उत्तर भारत के कई राज्यों में देर शाम व रात बारिश होने से बड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए पूर्वानुमान के मुताबिक गर्मी से राहत का क्रम आगे भी जारी रहेगा क्योंकि 3-4 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मुताबिक तूफान-बारिश व बिजली कडक़ने के संकेत दिए गए है।
बता दें कि 1-2 दिन पहले पंजाब के कुछ जिलों में बारिश पड़ी थी जिसके चलते अच्छी बारिश पडऩे की संभावना व्यक्त की जा रही थी। वहीं जिला पठानकोट सबसे गर्म शहर रहा। न्यूनतम तापमान में 26 डिग्री के साथ आनंदपुर साहिब का तापमान सबसे कम रिकार्ड किया गया।
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर, अमेठी, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, एटा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर नगर, खीरी, कुशीनगर, लखनऊ, महराजगंज, मैनपुरी, रायबरेली, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव के कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने के साथ कई स्थानों पर लगभग (60 से 80 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है.
राजस्थान में तेज गर्मी का सिलसिला जारी
राजस्थान के अधिकांश भागों में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. धौलपुर में सर्वाधिक तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर उष्ण लहर (लू) का प्रभाव देखा गया. धौलपुर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 44.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 44.4 डिग्री, कोटा में 44.3 डिग्री, वनस्थली में 44.2 डिग्री, अलवर में 44 डिग्री, चूरू में 43.8 डिग्री, चित्तोडगढ में 43.4 डिग्री, दर्ज किया गया.






















