
Prime Minister Narendra Modi आज से इन दो राज्यो के दो दिवसीय दौरे पर
पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
दिल्ली, 17 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Prime Minister Narendra Modi आज से पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान, वे दोनों राज्यों में कई हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी असम से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस और पश्चिम बंगाल से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। pm modis two day visit to sataes
पश्चिम बंगाल के मालदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। वे 17 जनवरी को दोपहर लगभग 12:45 बजे मालदा पहुंचेंगे। इसके बाद मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
Prime Minister Narendra Modi दोपहर लगभग 1:45 बजे मालदा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 3,250 करोड़ रुपए से अधिक की कई रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे।अगले दिन 18 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे पीएम मोदी हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसी दिन पीएम मोदी तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
17 जनवरी को मालदा में कार्यक्रम के बाद शाम को पीएम मोदी असम के गुवाहाटी पहुंचेंगे। यहां वे शाम करीब 6 बजे पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। Prime Minister Narendra Modi
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















