
Ind Vs NZ: भारत ने पहला ODI जीता; सीरीज़ में 1-0 की बढ़त
– विराट कोहली ने बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली, दिल्ली, 12 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Ind Vs NZ भारत ने पहला ODI चार विकेट से जीत लिया है। भारत ने सीरीज़ के पहले ODI में न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ODI सीरीज़ का पहला मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फ़ैसला किया। न्यूज़ीलैंड ने भारत को 301 रन का टारगेट दिया। न्यूज़ीलैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 300 रन बनाए। डेरिल मिशेल सबसे ज़्यादा 84 रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। हेनरी निकोल्स ने 62 और डेवोन कॉनवे ने 56 रन बनाए। Ind Vs NZ
जवाब में भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। केएल राहुल ने क्रिश्चियन क्लार्क की गेंद पर छक्का लगाकर जीत पक्की कर दी। वे 29 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 93, श्रेयस अय्यर ने 49 और कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। आपको बता दें कि विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने इस पारी में अपना 42वां रन बनाते ही श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016 रन) को पीछे छोड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अब कोहली से आगे सिर्फ़ सचिन तेंदुलकर (34357 रन) हैं।
न्यूज़ीलैंड के ओपनर डेवॉन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने 117 रन की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने 60-60 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। 28वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने विल यंग (12 रन) को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। उनसे पहले, हर्षित राणा ने 22वें ओवर में हेनरी निकोल्स (62 रन) और 24वें ओवर में डेवोन कॉनवे (56 रन) को आउट किया। न्यूज़ीलैंड 29वें ओवर में 150 रन पर पहुँच गया। IND vs NZ ODI
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूज़ीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉक्स, काइल जैमीसन, माइकल रे, आदित्य अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/






















