
‘Punjab मे फिर विदेश से आई दुखद खबर सामने
माता पिता के इकलौते बेटे की मौत से इलाके मे पसरा मातम
मेलबर्न, 11 जनवरी 2026 (गुरपुनीत सिंह सिद्धू)Punjabi youth dies विदेश से एक और दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के कोटकपूरा जिले के एक युवक की ऑस्ट्रेलिया में एक दुखद हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक गुरजंट सिंह (32) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और करीब 4 साल पहले ऑस्ट्रेलिया गया था।
इस बारे में और जानकारी देते हुए मृतक गुरजंट सिंह के परिवार वालों ने बताया कि गुरजंट सिंह एक ट्रेलर लेकर ऑस्ट्रेलिया गया था और जब वह हाईवे पर चढ़ा तो ट्रेलर पर उसका बैलेंस बिगड़ गया, इस दौरान ट्रेलर पलट गया और उसमें आग लग गई। ब्रिस्बेन जाते समय ट्रेलर में आग लगने से गुरजंट की मौत हो गई। Punjabi youth dies
उन्होंने बताया कि वहां से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शव बरामद हुआ है, जो काफी हद तक जल चुका है। गुरजंट की मौत की खबर से परिवार में दुख की लहर है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















