
Andhra Pradesh में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगी
1 की मौत
चंडीगढ़, 29 दिसंबर (विश्व वार्ता)Andhra Pradesh विशाखापत्तनम से करीब 66 km दूर येल्लामंचिली में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को रविवार सुबह 12:45 बजे आग लगने की जानकारी मिली। ट्रेन आंध्र प्रदेश के अनकापल्ले में येल्लामंचिली रेलवे स्टेशन पहुंची थी।
जब आग लगी, तो एक डिब्बे में 82 और दूसरे में 76 यात्री थे। पुलिस ने कोच B1 से एक शव बरामद किया। मृतक की पहचान 70 साल के चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है।
Andhra Pradesh :
जले हुए डिब्बों को अलग कर दिया गया है और ट्रेन को एर्नाकुलम भेज दिया गया है। यात्रियों को दूसरे तरीकों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। दो फोरेंसिक टीमें आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। ernakulam
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग सबसे पहले टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के कोच B1 में लगी, फिर कोच M2 तक फैल गई। आग की लपटों से घबराकर यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींची और ट्रेन से बाहर आ गए। Andhra Pradesh :
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























