International News, America फिर गोलियों से दहला, 2 की मौत 8 बुरी तरह घायल
आइवी लीग स्कूल ने जारी किया अलर्ट
ब्राउन यूनिवर्सिटी ने क्या दी चेतावनी ?
चंडीगढ, 14 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) America again attacke : अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है । रोड आइलैंड के ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए हैं । पुलिस ने बताया कि रविवार को ब्राउन यूनिवर्सिटी के इलाके में कई लोगों को गोली मारी गई. इसके बाद आइवी लीग स्कूल ने अलर्ट जारी किया और छात्रों-स्टाफ से सुरक्षित जगह जाने की अपील की । America again attacke
स्थानीय समय के मुताबिक शाम करीब 4.15 बजे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी कर छात्रों और कर्मचारियों से दरवाजे बंद करने, फोन साइलेंट रखने और सुरक्षित जगह पर छिपने को कहा. शुरुआती अलर्ट में इसे एक्टिव शूटर की स्थिति बताया गया और चेतावनी दी गई कि अंतिम विकल्प के तौर पर अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाएं ।
brown university shooting
अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। वहीं सीरिया में तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत पर राष्ट्रपति ट्रंप भड़क गए हैं
सूत्रों के अनुसार, ब्राउन विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी में कम से कम 2 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारी ने चल रही जांच के विवरण पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने से इनकार कर दिया. आपातकालीन सूचना प्रणाली के माध्यम से जारी अलर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने पहले छात्रों और कर्मचारियों को बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है और पुलिस अभी भी संदिग्धों की तलाश कर रही है । brown university shooting
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in