• Latest
  • Trending
  • All

देश में एग्जिट पोल सर्वे द्वारा फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती हुई

June 3, 2024

Breaking News: पंजाब सरकार ने ‘VB – G RAM G’ स्कीम के लिए जारी किया नोटिफिकेशन 

June 27, 2026

अडानी को US कोर्ट से झटका: अमेरिकी जज ने तुरंत राहत देने से किया इनकार

June 27, 2026

Punjab Weather: आज पंजाब में बारिश और तूफान की चेतावनी

June 27, 2026

NCERT की 9वीं सोशल साइंस किताब से संविधान की प्रस्तावना हटाई

June 27, 2026

Internatainal news, Venezuela Earthquake में मरने वालों की संख्या 900 के पार पहुंची

June 27, 2026

Women’s T20 World Cup में आज खेले जायेगें तीन बडे मुकाबले

June 27, 2026

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक पनाह देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती – Chief Minister Bhagwant Singh Mann

June 27, 2026

आज है MSME दिवस: भारत ने ब्रिक्स के माध्यम से वैश्विक एमएसएमई सहयोग किया मजबूत 

June 27, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath आज करेगे इस जिले का दौरा

June 27, 2026

Prime Minister Narendra Modi आज से रहेगे सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर

June 27, 2026

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

June 27, 2026

Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

June 27, 2026
Punjabi News
English News
Saturday, June 27, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

देश में एग्जिट पोल सर्वे द्वारा फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती हुई

क्या एग्जिट पोल के दावे हो जाएंगे फेल?

by Wishav Warta Hindi Team
June 3, 2024
in राष्ट्रीय

देश में एग्जिट पोल सर्वे द्वारा फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती हुई

क्या एग्जिट पोल के दावे हो जाएंगे फेल?

जानिये कब कब गलत साबित हुआ एग्जिट पोल

चंडीगढ़, 3 जून (विश्ववार्ता): 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 मे किसकी सरकार आयेगी इसका पता कल 4 जून को पता चल जायेगा। इसके बाद विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं। न्यूज18 के एग्जिट पोल की मानें, तो देश में इस बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।
इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’ ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 361-401 सीट मिलने की संभावना जताई है। उसका अनुमान है कि ‘इंडिया’ गठबंधन को 131-166 सीट से संतोष करना पड़ेगा। वहीं, इंडी गठबंधन ने दावा किया है कि वह 295 सीटों से अधिक जीतने जा रहे हैं।
इंडिया गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिल रही है। वहीं राजस्थान की 25 सीटों में से भाजपा को 18 से 23 और इंडिया गठबंधन को 2 से 7 सीटें मिल सकती हैं।न्यूज18 के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, महाराष्ट्र में एनडीए को 32 से 35 सीटें और इंडिया गठबंधन को 15 से 18 सीटें मिल सकती हैं।
कई सर्वेक्षणकर्ताओं ने कहा कि एनडीए 2019 की अपनी 353 सीटों की संख्या को पार कर सकता है। ‘रिपब्लिक टीवी-पी मार्क’ के सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि 543 सदस्यीय लोकसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन 359 सीट तक जीत हासिल करेगा और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को 154 सीट मिलेंगी। ‘रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज़’ के एग्जिट पोल में एनडीए को 353-368 सीट और विपक्ष को 118-133 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
‘जन की बात’ के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ एनडीए को 362-392 सीट और विपक्षी गठबंधन को 141-161 सीट दी गई हैं। ‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ ने अपने अनुमान में एनडीए को 371-401 और ‘इंडिया’ गठबंधन को 109-139 सीटें दीं, जबकि ‘न्यूज नेशन’ द्वारा अनुमान जताया गया है कि एनडीए को 342-378 और ‘इंडिया’ गठबंधन को 153-169 सीट मिल सकती हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीट जीती थी, जबकि एनडीए की संख्या 353 थी। कांग्रेस को 53 सीट और उसके सहयोगियों को 38 सीट मिली थीं। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा ‘इंडिया’ गठबंधन का गठन किया गया।
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए. ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि विपक्ष ने एग्जिट पोल को मानने से इनकार करते हुए इसे फर्जी करार दिया है।
‘रिपब्लिक टीवी-पी मार्क’ के सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि 543 सदस्यीय लोकसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन 359 सीट तक जीत हासिल करेगा और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को 154 सीट मिलेंगी. ‘रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज़’ के एग्जिट पोल में राजग को 353-368 सीट और विपक्ष को 118-133 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है.
‘जन की बात’ के सर्वेक्षण में एनडीए को 362-392 सीट और विपक्षी गठबंधन को 141-161 सीट दी गई हैं. ‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ ने अपने अनुमान में एनडीए को 371-401 और इंडिया गठबंधन को 109-139 सीटें दीं. ‘टुडेज़ चाणक्य’ ने एनडीए को 385-415, इंडिया को 96-118 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है.
कब-कब गलत साबित हुए पोल?
एग्जिट पोल को अंतिम सच नहीं मान सकते हैं. पहले भी कई बार एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित हुए हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण 2004 का लोकसभा चुनाव रहा था. 2004 में ज्यादातर एग्जिट पोल में अटल बिहारी वाजपेयी के गठबंधन को 240-280 सीटें दी जा रही थीं जबकि कांग्रेस के गठबंधन को 180-190 सीटें दी जा रही थीं.
हालांकि 2004 में सभी एग्जिट पोल्स जनता का मूड भापंने में असफल रहे थे. चुनाव नतीजों में बीजेपी का गठबंधन 181 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाया था. जबकि कांग्रेस के गठबंधन को 208 सीटें मिलने के साथ मनमनोहन सिंह की सरकार बनी थी.
जनता का मूड भापंने में असफल रहे थे. सभी एग्जिट पोल्स अटल बिहारी वाजपेयी के गठबंधन को तो जीत दिला रहे थे, लेकिन नतीजे बिल्कुल उलट आए थे. बीजेपी का गठबंधन 181 सीटों पर सिमट गया था और कांग्रेस के गठबंधन को 208 सीटें मिलने के साथ मनमनोहन सिंह की सरकार बनी थी।
2009 में भी फेल हो गए थे पोल
इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल्स में बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया था, लेकिन नतीजों में कांग्रेस गठबंधन को 262 सीटें मिली और एक बार फिर डॉ मनमोहन सिंह की सरकार बनी. बीजेपी को 159 सीटें मिली थीं. एक्जिट पोल फिर एक बार गलत साबित हुए।
2014 में नहीं भांप पाए मोदी लहर
वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल्स कुछ हद तक गलत साबित हो गए थे. तब ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन को 270 से 280 सीटें दी गई थीं, लेकिन नतीजों के दिन मोदी लहर का असर दिखा और एनडीए ने 336 सीटें हासिल की थीं. कांग्रेस केवल 66 तक सिमट गई थी. 2014 में केवल चाणक्य के एक्जिट पोल नतीजों के काफी करीब रहे थे. उन्होंने एनडीए को 340 सीटें दी थीं।
2019 में फिर दिखा काफी अंतर
2019 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भी काफी अंतर देखने को मिला था. तब एग्जिट पोल्स में बीजेपी गठबंधन को 280 से 300 तक सीटें दी गई थीं, लेकिन नतीजों में बीजेपी को 352 सीटें मिली थीं और नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बने थे. बहरहाल अब इस बार क्या होता है ये तो 4 जून को नतीजों के दिन पता चलेगा.

Share201Tweet126SendSendShareScan

Related

अडानी को US कोर्ट से झटका: अमेरिकी जज ने तुरंत राहत देने से किया इनकार

by Wishav Warta Hindi Team
June 27, 2026
0

अडानी को US कोर्ट से झटका: अमेरिकी जज ने तुरंत राहत देने से किया इनकार जानिये क्या है पूरा मामला...

NCERT की 9वीं सोशल साइंस किताब से संविधान की प्रस्तावना हटाई

by Wishav Warta Hindi Team
June 27, 2026
0

NCERT की 9वीं सोशल साइंस किताब से संविधान की प्रस्तावना हटाई   9वीं कक्षा की सोशल साइंस किताब में किया गया...

आज है MSME दिवस: भारत ने ब्रिक्स के माध्यम से वैश्विक एमएसएमई सहयोग किया मजबूत 

by Wishav Warta Hindi Team
June 27, 2026
0

आज है MSME दिवस: भारत ने ब्रिक्स के माध्यम से वैश्विक एमएसएमई सहयोग किया मजबूत  चंडीगढ, 27 जून, 2026 (विश्ववार्ता) ...

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath आज करेगे इस जिले का दौरा

by Wishav Warta Hindi Team
June 27, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100 Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath आज करेगे इस जिले...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

June 27, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

June 27, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Breaking News: पंजाब सरकार ने ‘VB – G RAM G’ स्कीम के लिए जारी किया नोटिफिकेशन 

by Wishav Warta Hindi Team
June 27, 2026
0

Breaking News: पंजाब सरकार ने ‘VB – G RAM G’ स्कीम के लिए जारी किया नोटिफिकेशन  चंडीगढ़, 27 जून (विश्व...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA