दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
सीएम केजरीवाल ने जेल जाने से पहले महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
देश बचाने के लिए जेल जा रहे हैं-केजरीवाल
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता): आप आदमी पार्टी के कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में आज तिहाड जेल मे संरेडर कर दिया है। दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई निर्धारित तारीख के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वह राजघाट, हनुमान मंदिर गए और पार्टी नेताओं से भी मिले। सीएम केजरीवाल ने हमें उनके बारे में न सोचने और काम करने के लिए कहा है।
केजरीवाल ने कहा कि आबकारी नीति मामले में जांच एजेंसियों ने 500 से ज्यादा जगह रेड मारी लेकिन वो 100 करोड़ रुपये कहां गया? इनके पास केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। बिना सबूत के जेल में डाल दिया। हम देश को बचाने के लिए जेल में जा रहे हैं।
अंतरिम जमानत पर बाहर हैं और कल सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद केजरीवाल एक बार फिर जेल जायेगें और तिहाड जेल मे सरेंडर करेगेंं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत शुक्रिया आज मै सरेंडर करूंगा सरेंडर करने के लिए लगभग 3 बजे अपने घर से निकलूंगा।
इससे पहले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भावुक अपील की थी कि सुप्रीम कोर्ट में 2 जून को सरेंडर करने से पहले केजरीवाल ने कहा कि मैं देश को बचाने के लिए जेल रहा हूं, वहीं से आप सबकी सेवा करूंगा लेकिन मेरे माता पिता का ख्याल रखना. उन्होंने कहा कि मैं बेशक आपके बीच नहीं आऊंगा लेकिन आप चिंता मत करना आपके सारे काम चलाते रहेंगे।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की जनता से कहा, मैं अंदर रहूं या बाहरज्दिल्ली का एक भी काम नहीं रुकने दूंगा. आपकी फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल में फ्री दवाइयां-इलाज, महिला के लिए बस यात्रा, 24 घंटे बिजली और भी सारे काम चलाते रहेंगे. जब जेल से वापस लौटूंगा तो हर मां बहन को हर महीने हजार रुपए देने की भी शुरुआत करूंगा।
केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहल्लत दी थी। कल मुझे सरेंडर करना है परसों मैं वापस से जेल चला जाऊंगा। मुझे नहीं पता ये लोग मुझे इस बार कब तक जेल में रखेंगे लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं. देश को तानाशाही से बचने के लिए जेल जा रहा हूं. इसका मुझे फक्र है. इन्होंने मुझे कई तरह से तोडऩे की कोशिश की, झुकाने की कोशिश, मुझे चुप करने की कोशिश की लेकिन यह सफल नहीं हुए. जब मैं अभी जेल में था तो उन्होंने मुझे कई तरह से प्रताडि़त किया।






















