
Silver price : आसमान पर पहुंचे चांदी के भाव, तोड़े सारे रिकॉर्ड!
चांदी की कीमत रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची
नई दिल्ली, चंडीगढ, 3 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): Silver price चांदी की कीमत आज, 3 दिसंबर को अपने सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, यह ₹3,504 बढ़कर ₹1,78,684 हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत ₹1,75,180 प्रति किलो थी। Silver price
इस बीच, 10 ग्राम सोना ₹957 बढ़कर ₹1,28,550 हो गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,27,593 थी। 17 अक्टूबर को सोना अपने सबसे ऊंचे लेवल ₹1,30,874 पर पहुंच गया था।
Silver price
आपको बता दें कि इस साल अब तक सोने की कीमत में ₹52,388 की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब बढ़कर ₹1,28,550 हो गई है।
इस दौरान चांदी की कीमत में भी ₹92,667 की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹86,017 थी, जो अब बढ़कर ₹1,74,650 प्रति किलोग्राम हो गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















