
Punjab Roadways पनबस और PRTC में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने किया बड़ा ऐलान
इस तारिख से पंजाब मे थमेगा बसो का पहिया
चंडीगढ़ 23 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) Punjab Roadways पनबस और PRTC में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार किलोमीटर स्कीम और विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है।
यूनियन ने ऐलान करते हुए कहा कि विरोध करते हुए 28 नवंबर और 2 दिसंबर को सभी डिपो में गेट रैली की जाएगी। वहीं 8 से 10 दिसंबर तक पंजाब भर में बस डिपो बंद रहेंगे और बसें नहीं चलेंगी। Punjab Roadways
यूनियन प्रधान चानण सिंह ने बताया कि प्रशासन से कई बार मीटिंगों के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं। कर्मचारियों ने पहले भी किलोमीटर स्कीम के विरोध में प्रदर्शन किया था, जिसे सरकार द्वारा स्थगित कर दिया गया था। अब यूनियन ने दोबारा आंदोलन तेज करते हुए कहा है कि 8–10 दिसंबर के चक्का जाम के बाद भी अगर हल न निकला तो उन्हें अनिश्चितकालीन धरने का रास्ता अपनाना पड़ेगा। Punjab Roadways
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















