Andhra Pradesh के श्रीकाकुलम जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आई सामने
भारी भगदंड के बीच इतने लोगो की मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 1 नवंबर, (विश्व वार्ता) Andhra Pradeshके श्रीकाकुलम जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। इस घटना में कम से कम पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Andhra Pradesh प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह पूजा के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, मंदिर परिसर में हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। Andhra Pradesh
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in




















