Haryana IPS Suicide Case: महापंचायत का 48 घंटे का अल्टीमेटम
राजकुमार सैनी के बयान से हुआ हंगामा
चंडीगढ, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले को लेकर न्याय संघर्ष मोर्चा ने बड़ा कदम उठाते हुए 31 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया है महापंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि हरियाणा के डीजीपी शत्रूजीत कपूर को तुरंत पद से हटाया जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की गई है। संघर्ष समिति ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, यदि इस अवधि में कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई है, जिसमें शहर की सफाई व्यवस्था बाधित करने जैसे कदम भी शामिल होंगे।
महापंचायत के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने मंच से कहा, “हम वाल्मीकि की पूजा करते हैं, वह स्वयं ब्राह्मण थे।” इस बयान का उपस्थित लोगों ने तीखा विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख आयोजकों ने सभी से शांत रहने और मर्यादा बनाए रखने की अपील की, जिसके बाद हालात सामान्य हुए। Haryana IPS Suicide Case
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























