
Breaking News: Haryana IPS Suicide मामले को लेकर राजनीति गर्माई
पंजाब CM Mann आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार से मिलने पहुंचे
चंडीगढ, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार Haryana IPS Suicide Case मामले को लेकर पूरे देश मे हलचल मच गई है वही अब बडी खबर सामने आ रही है कि पडोसी राज्य पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मृतक आईपीएस की पत्नी अमनीत पी कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे है।
वही बतां दे कि हरियाणा के सीनियर आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार के पोस्टमॉर्टम को लेकर विवाद लगातार बढता जा रहा है। आज दोपहर को डॉक्टर्स, फोरेंसिक एक्सपट्र्स और वीडियोग्राफी टीम चंडीगढ़ पीजीआई की मॉच्र्युरी में पहुंची, लेकिन परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। Haryana IPS Suicide Case
वही बताया जा रहा है कि आईपीएस पूरन कुमार मामले को लेकर 31 सदस्यीय कमेटी ने 3 अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त किए हैं, जो अब मीडिया को अधिकृत जानकारी देंगे। कमेटी ने कहा कि डीजीपी और एसपी के निलंबन के आदेश की प्रति आने के बाद ही वे किसी बात पर भरोसा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसपी को हटाना उनका उद्देश्य नहीं, बल्कि उसे बर्खास्त करना उनकी मांग है।
कमेटी ने हरियाणा सरकार पर लापरवाही और सहमति का आरोप लगाया है। सदस्यों ने कहा कि डीजीपी और एसपी की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही पोस्टमार्टम को लेकर फैल रही खबरों को झूठा बताया गया। परिवार ने कहा कि जो जानकारी वे देंगे, वही सही मानी जाए। कल रविदास भवन में महापंचायत बुलाई गई है।॥Haryana IPS Suicide Case






















