
karwa Chauth आज, सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
चंडीगढ, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) 10 अक्तूबर यानी शुक्रवार को मनाए जाने वाले karwa chauth के त्योहार पर भी देशभर के बाजार सज गए हैं। सराफा बाजारों और कपड़े की दुकानों में सबसे ज्यादा रौनक देखी जा रही है। karwa chauth
कारोबारियों का कहना है कि पिछले करवा चौथ के मुकाबले इस बार बाजार में ज्यादा चहल-पहल दिखाई दे रही है। उम्मीद है कि इसका असर कारोबार पर भी दिखने की उम्मीद है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया, करवा चौथ पर देशभर में करीब 25,000 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री की उम्मीद है। पिछली बार करीब 22,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। karwa chauth
karwa chauthकी सरगी का समय ब्रह्म मुहूर्त 04:40 से लेकर सूर्योदय 06:19 ए एम से पूर्व तक है. उसके बाद से सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत शुरू करेंगी. यह व्रत पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. आज महिलाएं दुल्हन की तरह तैयार होती हैं और शाम को प्रदोष काल में पूजा करेंगी. करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 5:57 बजे से है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in