
National news: Prime Minister Narendra Modi कल इस राज्य का करेगें दौरा, देगे बडी सौगात
एनएमएचसी की प्रगति का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे
चंडीगढ़, 19 सितंबर (विशवार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह प्रदेश गुजरात जाएंगे। इस दौरे पर वह अहमदाबाद के लोथल में बन रहे नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (एनएमएचसी) की प्रगति का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi
लोथल कभी सिंधु घाटी सभ्यता का अहम व्यापारिक केंद्र था। अब लोथल में देश की समुद्री विरासत को दिखाने के लिए भव्य कॉम्प्लेक्स बन रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एनएमएचसी पीएम मोदी के पंच प्रण में से एक प्राचीन धरोहरों के संरक्षण का प्रतीक है। इस परियोजना का मकसद विकास भी, विरासत भी यानी इतिहास, शिक्षा, शोध और मनोरंजन का मेल है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि लोथल में हेरिटेज संग्रहालय का निर्माण इसलिए किया जा रहा है, ताकि हर नागरिक अपने इतिहास को आसानी से समझ सकें। इसमें नई तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे उस प्राचीन समय की भव्यता को फिर से दिखाया जा सके।
visit this state tomorrow, will give a big gift
करीब 4,500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह कॉम्प्लेक्स 375 एकड़ में फैला है। इसमें दुनिया का सबसे ऊंचा लाइटहाउस म्यूजियम (77 मीटर), 14 गैलरी, तटीय राज्यों का पवेलियन, चार थीम पार्क और एक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट होगा। साथ ही 100 कमरों वाला टेंट सिटी और रिसॉर्ट, ई-कार सुविधा और 500 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पार्किंग भी होगी।






















