
Punjab Weather: एक बार फिर मानसून पकड़ेगा गति
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) punjab में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 और 12 सितंबर को punjab के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इससे एक ओर किसानों को राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात बिगड़ने की आशंका भी बनी हुई है।
weather punjab weather clouds will rain again punjab heavy rain alert districts
पिछले कुछ दिनों में राज्य की नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश कम होने के कारण वहां बने बांधों का जलस्तर लगातार घट रहा है। इससे पंजाब में बाढ़ का खतरा कुछ हद तक कम हुआ है। हालांकि, आने वाली बारिश ने लोगों की चिंता फिर बढ़ा दी है।
weather punjab
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















