GST Council दो दिवसीय बैठक आज से हो रही है शुरू
टैक्स स्लेब में होगा बड़ा बदलाव ? इन घोषणाओं पर टिकी सबकी नज़रें
चंडीगढ, 3 सिंतबर (विश्ववार्ता) GST काउंसिल की बैठक आज से शुरू हो रही है, जो दो दिन चलेगी और 4 सितंबर को खत्म होगी. ये बैठक नई दिल्ली में हो रही है और पूरे देश की नजरें इस पर टिकी हैं। GST Council two-day meeting begins today
ये मीटिंग इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें जीएसटी के टैक्स स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सरकार इसमें चार टैक्स स्लैब को घटाकर दो करने का बड़ा फैसला ले सकती है. अगर ऐसा होता है, तो ये 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद का सबसे बड़ा बदलाव होगा. इससे न सिर्फ बिज़नेस में पारदर्शिता आएगी, बल्कि आम लोगों को भी कई चीजों पर राहत मिल सकती है।























