Chandigarh Municipal Corporation की बैठक में हुआ जोरदार हंगामा
आप ने टूटी सड़कों पर मेयर को घेरा
चंडीगढ़ , 31 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ नगर निगम में आज मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में सदन की 363वीं बैठक हो रही है. बैठक की शुरुवात में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद सदन में मुफ्त पानी देने के मुद्दे पर हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस और आप के विपक्षी पार्षद मेयर के सामने वेल में पोस्टर-तख्तियां लेकर पहुंच गए. इस बीच बीजेपी मेयर सौरभ जोशी ने विपक्षी पार्षदों से कहा कि वह पानी के मुद्दे पर सांसद मनीष तिवारी से जाकर जवाब मांगे. क्योंकि चुनाव के समय आम आदमी और कांग्रेस एकसाथ थे और पानी देने का वादा किया था. Chandigarh Municipal Corporation
मेयर ने कहा- यह क्लियर AAP कांग्रेस की B विंग
मेयर सौरभ जोशी ने सीधे तौर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग जान चुके है कि AAP कांग्रेस की B विंग है. आम आदमी पार्टी कांग्रेस से सवाल नहीं करती. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का पंजाब में इस बार सूपड़ा साफ़ होगा. भगवंत मान को जाना होगा. इसके अलावा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी बुरी तरह से हारेगी. वहीं मेयर ने सांसद मनीष तिवारी से कहा कि उन्हें गारंटी कार्ड को पूरा करना चाहिए. मेयर ने कहा कि मैं भी नारा लगा रहा हूं कि ‘मनीष तिवारी सदन में आओ’, ‘मनीष तिवारी गारंटी कार्ड की पालना करो’, ‘मनीष तिवारी पानी दो’, ‘मनीष तिवारी चंडीगढ़ को जवाब दो’, ‘मनीष तिवारी झूठ बोलना बंद करो’. chandigarh mc meeting uproar over free water roads
बैठक में अलग-अलग एजेंडों पर चर्चा
बता दें कि निगम की आज की इस बैठक में शहर के विकास कार्यों से जुड़े अलग-अलग एजेंडों को पास करने को लेकर चर्चा की जा रही है. इस बीच पानी देने समेत शहर के विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्तापक्ष-विपक्ष में टकराव देखने को मिल रहा है. ज्ञात रहे कि ये कोई पहली बार नहीं है जब नगर निगम की सदन बैठक में हंगामा हुआ हो, इससे पहले भी सदन की बैठकें विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ती रही हैं. बीजेपी और कांग्रेस-आप को आमने-सामने आते देखा गया है.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























