Haryana में बड़ी लूट! गनपॉइंट पर Businessman से लूटा 3 करोड़ का सोना
हरियाणा, 31 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा के यमुनानगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बुलियन व्यापारी से 3 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया। व्यापारी अमृतसर, पंजाब से यमुनानगर में एक ज्वेलर को 2 kg सोने का रॉ मटेरियल देने आ रहा था।
भंभोली इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी रोकी और उसके बेटे के सिर पर पिस्टल तान दी। जैसे ही व्यापारी ने विरोध किया, बदमाशों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और गाड़ी में रखा बैग लूट लिया। businessman at gunpoint
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और CIA-1 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायल बिजनेसमैन जयपाल को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















