ग्लास्गो Commonwealth Games 2026 का आज नौवां दिन
भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार महिलाओं के 54 किग्रा भार वर्ग में फाइनल में पहुंचीं
दिल्ली, 31 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार महिलाओं के 54 किग्रा भार वर्ग में फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने 5-0 से जाम्बिया की मुक्केबाज कैथरीन मवापे को शिकस्त दी। यानी प्रीति ने सर्वसम्मति से जीत हासिल की। पहले, दूसरे और तीसरे, तीनों राउंड में पांच जजों ने प्रीति को 10-10 अंक दिए। 2022 एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति अब स्वर्ण पदक से एक कदम दूर हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























