Punjab में आज बारिश के लिए Orange Alert जारी: 7 ज़िले पहले से ही बाढ़ की चपेट में
– घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ा
चंडीगढ,30 अगस्त (विश्ववार्ता) Punjab के पठानकोट, गुरदासपुर, मानसा, अमृतसर, तरनतारन, फाज़िल्का, कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी और होशियारपुर में हालात बेकाबू होने के बाद, पटियाला में भी बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में चंडीगढ़ की सुखना झील से छोड़े गए पानी का असर पंजाब-हरियाणा सीमा पर बसे गाँवों तक पहुँच गया है। घग्गर नदी के उफान पर होने से पटियाला के कुछ गाँवों के खेत पानी में डूब गए हैं। punjab orange alert issued for-rain
इसका पानी खजूर मंडी गाँव, तिवाना, साधनपुर, सरासिनी और आसपास की कृषि भूमि में घुस गया है। खजूर मंडी से यह पानी हरियाणा की तंगरी नदी की ओर बह रहा है। गाँव के लोग 2023 के हालात सोचकर डरे हुए हैं। हालाँकि, बीते दिन शाम तक पानी कम भी हो गया है।Punjab
पंजाब में आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में यह अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही, कल पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हुई, जबकि कई जिलों में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद राज्य का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। issued for-rain
बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब में मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा यह येलो अलर्ट 1 सितंबर तक के लिए जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में दो दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। Punjab
Punjab के अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगर राज्य में यही स्थिति बनी रही तो नदियों में पानी फिर बढ़ने लगेगा, जो राज्य के मौजूदा हालात के लिए ठीक नहीं होगा।
Read more news: www.wishavwarta.in
























