Punjab: Bikram Majithia मामले में बड़ा अपडेट, अदालत से नही मिली राहत
– अदालत ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
चंडीगढ़, 28 अगस्त, 2025 (विश्व समाचार): शिरोमणि अकाली दल (पंजाब) के वरिष्ठ नेता Bikram Majithia की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मोहाली अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेशी के बाद अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अदालत ने Bikram Majithia की न्यायिक हिरासत 6 सितंबर तक बढ़ा दी है।
बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को सुबह 11:30 बजे आय से अधिक संपत्ति के मामले में Bikram Majithia को गिरफ्तार किया था। मजीठिया फिलहाल आय से अधिक संपत्ति के मामले में नाभा जेल में बंद हैं।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























