
विधेयक पर चल रही बहस के बीच Arvind kejriwal का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला
पूछा झूठा केस लगाने वाले को कितने साल की जेल होनी चाहिए ?
चंडीगढ़, 26 अगस्त: (विश्ववार्ता) दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind kejriwal ने संविधान (130वां संशोधन) विधेयक पर चल रही बहस के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने एक के बाद एक सवाल करते हुए पूछा कि क्या उन नेताओं को जेल नहीं होनी चाहिए जो अपराधियों को अपनी पार्टी में शामिल करते हैं और उन्हें नेता, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाते हैं?
Arvind kejriwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, ”जो नेता अपराधियों को अपनी पार्टी में शामिल करते हैं, उनके मुकदमे हटवाते हैं, उन्हें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री बनाते हैं, उन्हें कितने साल की जेल होनी चाहिए?” उन्होंने कहा, “अगर किसी मंत्री को झूठे केस में जेल भेज दिया जाए और बाद में वह निर्दोष साबित हो, तो उसे फँसाने वाले नेता को कितने साल की जेल होनी चाहिए?” केजरीवाल ने यह भी कहा कि जेल में रहते हुए भी उन्होंने दिल्ली की सरकार ठीक से चलाई, जबकि अब जब दिल्ली भाजपा के नियंत्रण में है, तो हालात और ज्यादा बदतर हो गए हैं।
यही नहीं ‘आप’ संयोजक ने यहां तक लिखा है कि “अगर किसी पर झूठा केस लगाकर उसे जेल में डाला जाए और बाद में वो दोषमुक्त हो जाए….तो उसपर झूठा केस लगाने वाले मंत्री को कितने साल की जेल होनी चाहिए?” दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल 160 दिनों तक मुख्यमंत्री रहते हुए तिहाड़ जेल में रहे थे और अपने पद से इस्तीफा देने के बजाए जेल से ही सरकार चलाई थी। उनकी दलील है कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















