Punjab Weather: 7 जिलों में भारी बारिश का Alert!
मौसम विभाग ने जारी की Warning
भारी बरसात के बाद कई इलाकों में बिगड़े हालात
रावी-उज्ज-चक्की नदियों में पानी बढ़ा
चंडीगढ़, 25 अगस्त: (विश्ववार्ता) Punjab में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। जालंधर सहित कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। इसी बीच आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब में 4 दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं. विशेष रूप से तरनतारन और आसपास के जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.
yellow alert for-rain-issued-in-7 districts punjab
24 अगस्त को लेकर पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, रूपनगर, नवांशहर, गुरदासपुर, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 25 अगस्त को होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर और पठानकोट में येलो अलर्ट जारी रहेगा और 26 व 27 अगस्त को भी पंजाब के कई इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























