
Vice President Election: विपक्ष के उम्मीदवार रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन
खरगे बोले- उपराष्ट्रपति चुनाव कोई प्रतियोगिता नहीं
चंडीगढ़, 21 अगस्त, (विश्ववार्ता) इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव और संजय राउत समेत तमाम विपक्ष के नेता मौजूद रहे. सुदर्शन रेड्डी का उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से सामना होगा।
vice-presidential-election-2025-sudarshan reddy filed nomination
गौरतलब है कि एनडीए ने भी एक दिन पहले ही सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जो दक्षिण भारत से आते हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख गठबंधनों ने दक्षिण भारत के चेहरों पर दांव खेलते हुए इस बार के चुनाव को “दक्षिण बनाम दक्षिण” की प्रतिस्पर्धा में तब्दील कर दिया है। यह क्षेत्रीय संतुलन और राजनीतिक संदेश देने की एक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























