International News: Warship Deployment: Trump ने वेनेजुएला में भेजे 3 युद्धपोत
जवाब में वेनेजुएला ने 45 लाख लड़ाकू विमान किए तैनात
– कहा- अमेरिका पागल हो गया है
नई दिल्ली, 21 अगस्त, 2025 (विश्व वार्ता) – Trump ने Venezuelan के पास तीन युद्धपोत तैनात किए हैं। ये युद्धपोत अगले कुछ घंटों में वेनेजुएला के तट पर पहुँच जाएँगे। रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को कहा कि यह तैनाती ड्रग कार्टेल (मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले समूह) और उससे जुड़ी हिंसा को रोकने के लिए की जा रही है। Venezuelan Foreign Minister
ट्रंप प्रशासन का मानना है कि वेनेजुएला सरकार मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा दे रही है। वहीं, वेनेजुएला ने अमेरिका के इन आरोपों को खारिज किया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोमवार को युद्धपोतों की तैनाती के खिलाफ 45 लाख सैनिकों की तैनाती की घोषणा की।
Warship Deployment
अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, तीन एजिस निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक, यूएसएस ग्रेवली, यूएसएस जेसन डनहम और यूएसएस सैम्पसन, जल्द ही वेनेजुएला के तट पर पहुँचेंगे। तीनों युद्धपोत हवाई, समुद्री और पनडुब्बी हमलों से बचाव में माहिर हैं। इनके साथ 4,000 सैनिक, एक P-8A पोसाइडन विमान और एक हमलावर पनडुब्बी भी है। ये अगले कुछ महीनों तक क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में शामिल रहेंगे।
Venezuelan Foreign Minister इवान गिल ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “वेनेजुएला पर मादक पदार्थों की तस्करी का अमेरिकी आरोप उसकी विश्वसनीयता की कमी को दर्शाता है। हम शांति और संप्रभुता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका की हर धमकी साबित करती है कि वह किसी संप्रभु देश को झुका नहीं सकता।”
ट्रंप प्रशासन मादुरो को दुनिया के सबसे बड़े मादक पदार्थों के तस्करों में से एक मानता है। 8 अगस्त को, अमेरिका ने मादुरो की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि दोगुनी करके 435 करोड़ रुपये कर दी। इससे पहले, मादुरो पर 217 करोड़ रुपये का इनाम था। इसके अलावा, उनकी 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई है। इसमें दो निजी जेट (युद्धपोत तैनाती) शामिल हैं।
ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि मादुरो एक ड्रग तस्कर हैं और ड्रग कार्टेल के साथ मिलीभगत करके अमेरिका में फेंटेनाइल युक्त कोकीन भेज रहे हैं। मादुरो पर 2020 से न्यूयॉर्क की एक अदालत में नार्को-आतंकवाद और कोकीन की तस्करी का आरोप लगाया गया है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























