
मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक Punjab में बारिश का येलो अलर्ट किया जारी
चंडीगढ़, 16 अगस्त: (विश्ववार्ता) आज Punjab में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे 3 जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए है। इन जिलों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 19 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल राज्य के कुछ जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालाँकि, यह सामान्य के करीब है। सुबह से शाम तक बठिंडा में 1 मिमी, होशियारपुर में 7.5 मिमी और रोपड़ में 5 मिमी बारिश हुई। अमृतसर में 31.2 डिग्री, लुधियाना में 34 मिमी, पटियाला में 33.8 मिमी, बठिंडा में 33 मिमी तापमान दर्ज किया गया।
Punjab
मुकेरियां (Punjab)में ब्यास नदी के तेज़ बहाव के कारण मुकेरियां को गुरदासपुर से जोड़ने वाला धनोआ पुल टूट गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुल पर पुलिस तैनात कर दी है और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। रात तक पौंग बांध में 2 लाख क्यूसेक पानी आने की आशंका है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। यह पुल 2016 में बादल सरकार के दौरान बनाया गया था।
पौंग बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। कई गाँवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। फत्ता गाँव के गुरुद्वारे से गुरु साहिब के पावन स्वरूप को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। लगभग 100-200 एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि ब्यास नदी के किनारे धुस्सी बांध बनाया जाए, ताकि हर साल फसलों व घरों को होने वाले नुकसान से बचा जा सके।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















