Weather Update: Punjab के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
चंडीगढ़, 13 अगस्त: (विश्ववार्ता) Weather Update Punjab के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश हो रही है। आज और अगले दो दिनों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। Chandigarh मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है।
Weather Update:
मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के 6 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। इन जिलों के 75 से 100 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश होगी। इन जिलों में अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर और पटियाला शामिल हैं। इसके अलावा फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, संगरूर और मानसा में भी आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























