
Congress leader Rahul Gandhi को हरियाणा चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
वोटर लिस्ट के लिए मांगा जवाब
10 दिन में मांगे इलेक्शन में गड़बड़ी के सबूत
चंडीगढ़, 12 अगस्त: (विश्ववार्ता) लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा और इलेक्शन में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। अब महाराष्ट्र और Haryana Election Commission आयोग ने Rahul Gandhi को नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे दस्तावेज पेश करने को कहा गया है जिस आधार पर उन्होंने चुनाव आयोग पर अनियमितता का आरोप लगाया था। साथ ही उन्हें 10 दिनों के अंदर हस्ताक्षरित पेश करने के लिए भी कहा गया है।
महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा नेता Rahul Gandhiको पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि वे हस्ताक्षरित घोषणा/शपथ दस (10) दिनों के भीतर कार्यालय को वापस कर दें, ताकि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सके।
वहीं Haryana Election Commission के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर जारी पत्र में Rahul Gandhiद्वारा 7 अगस्त के बयान का जिक्र किया गया है। जिसमें उन्होंने हरियाणा की मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं के नाम को शामिल करने और योग्य मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से इन दस्तावेजों को 10 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। ताकि उचित कार्रवाई की जा सके
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























