
चुनाव आयोग ने Rahul Gandhi पर किया पलटवार
कांग्रेस के वोट चोरी वाले बयान के बाद चुनाव आयोग ने अपनाया सख्त रवैया
चंडीगढ़, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को चेतावनी दी कि वे या तो महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें, या अपने “बेतुके” आरोपों के लिए देश से माफी मांगें। भारतीय चुनाव आयोग ने सूत्रों के मुताबिक, अगर राहुल गांधी अपने आरोपों को सही मानते हैं तो उन्हें बिना हिचकिचाए घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करना चाहिए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (7 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगाया. राहुल ने इलेक्शन कमीशन पर भी गंभीर आरोप लगाए. इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त रवैया अपनाया है. उसने कहा है कि अगर राहुल के आरोप झूठे साबित हुए तो उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी।
Read more news:https://wishavwarta.in/hindi/























