
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा में BJP के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की असिस्टेंट एडवोकेट जनरल (AAG) पद पर हुई नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है।अब वे एएजी के पद पर ज्वाइन नहीं कर सकेंगे। विकास बराला के खिलाफ पूर्व आईएएस की बेटी का पीछा करने व अपहरण की कोशिश का मामला चंडीगढ़ अदालत में विचाराधीन है। विकास बराला राज्यसभा सदस्य व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे हैं।
विकास बराला हरियाणा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का बेटा है. साल 2017 में विकास पर एक IAS ऑफिसर की बेटी का पीछा करने और अपहरण की कोशिश के तहत उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था. तब उसकी और उसके दोस्त आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया था. उस समय उसके पिता सुभाष बराला हरियाणा इकाई के प्रमुख थे
विकास पर क्या है आरोप
विकास और उनके दोस्त आशीष कुमार पर यहां की एक अदालत ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने और उसके अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया था. इस मामले की सुनवाई चंडीगढ़ की एक अदालत में जारी है. पीड़िता ने विकास और आशीष पर उसका पीछा करने और उसके अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. घटना के समय पीड़िता 29 साल की थी.






















