

Haryana CET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को लेकर जरूरी खबर आई सामने- वरना नहीं मिलेगी एंट्री
हर एग्जाम हॉल में अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी घड़ी
चंडीगढ, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा सीईटी की परीक्षा 26 और 27 जुलाई को होने वाली है. एग्जाम कराने के लिए हरियाणा सरकार पूरी तरह तैयार है. एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए हरियाणा सरकार ने गाड़ियों की भी व्यवस्था की थी. फ्री यात्रा के लिए बसें चलवाई है, उम्मीदवार ऑनलाइन बुकिंग के जरिए अपनी सीट बुक कर आसानी से एग्जाम देने पहुंच सकते हैं. एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार के लिए एक जरूरी जानकारी सामने आई है, जिसमें उन्हें कलर एडमिट कार्ड ले जाने के लिए कहा गया है, यानी अगर आप एडमिट कार्ड ब्लैक एंड व्हाइट लेकर जा रहे हैं तो एग्जाम में एंट्री नहीं मिलेगी.
1. एडमिट कार्ड आगे पीछे निकलवाना है एक ही पेज पे रंगीन । B/w नहीं चलेगा
2. एडमिट कार्ड पे आपकीं एक फोटो लगेगी Same वही जो फॉर्म भरते टाइम अपलोड करी है । दूसरी लगा के गए तो एंट्री नहीं मिलेगी
3. गेट Close टाइम से 30 मिनट पहले EXam सेन्टर में एंट्री जरूर कर लेना
4. ID प्रूफ सिर्फ एक मांगा है लेकिम आप अपना आधार कार्ड व पैन कार्ड एग्जाम सेन्टर में लेके जाना ।
5. पेन नहीं लेके जाना , वहां खुद देंगे
6. मोबाइल,अंगूठी,नेकलेस,पेन,बैल्ट,पर्स,चैन आदि अंदर लेके जाने की इजाजत नहीं है ।
7. पहले 5 मिंट में ही देख लेना के प्रश्न पत्र में सही सवाल प्रिंट किये हैं । बाद में कोई सुनवाई नहीं होगी
एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूव भी लेकर जाएं
हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड आपको कलरफुल लेकर जाना होगा. साथ ही उसके एक आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट में से कोई लेकर जाना होगा. एग्जाम में पेन-पेपर या पेंसिल लेकर नहीं जाना है. आयोग की ओर से पेन उपलब्ध कराया जाएगा. परीक्षा में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ न हो इसके लिए पूरी सावधानी बरती गई है, हर एग्जाम सेंटर जैमर, सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे.
हर एग्जाम हॉल में अनिवार्य रूप से घड़ी लगाई जाएगी, इसलिए हाथ में घड़ी पहनकर न जाएं क्योंकि इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी. शौचालय, पीने के पानी व दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं परीक्षा केंद्रों पर होगी.






















