

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट आज
सीरीज मे इंग्लैंड ने बनाई हुई है बढत
भारत-इंग्लैंड के चौथे टेस्ट में बारिश डालेगी खलल ?
चंडीगढ, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट आज से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। एक समय था जब ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती थी.
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट पर बारिश का साया मंडरा रहा है. इस मैच के पहले और पांचवें दिन बारिश होने की पूरी संभावना है. अगर बारिश खलल डालती है तो खेल छोटा होगा, जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सही नहीं होगा. क्योंकि टीम इंडिया सीरीज में पहले ही 1-2 से पिछड़ रही है.
इस पिच पर तेज उछाल, स्विंग और सीम देखने के लिए मिलती थी. लेकिन पिछले कुछ समय में यहां की पिच काफी बदल गई है. अब इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए भी मदद मौजूद है. यहां बल्लेबाज एक बार सेट हो जाए तो वो अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।






















