यमन के हूती विद्रोही समूह ने इज़राइल पर हुए ड्रोन हमले की ली ज़िम्मेदारी
चंडीगढ, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) यमन के हूती विद्रोही समूह ने इज़राइल पर हुए ड्रोन हमले की ज़िम्मेदारी ली है। हूतियों ने कहा कि उन्होंने इज़राइल में ‘सैन्य और महत्वपूर्ण’ ठिकानों को निशाना बनाकर पांच ड्रोन हमले किए। हालांकि, इन हमलों में किसी इज़राइली के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हूतियों द्वारा नियंत्रित अल-मसीरा टीवी के अनुसार, समूह के प्रवक्ता याह्या सारी ने एक बयान में कहा कि इन हमलों में बेन गुरियन हवाई अड्डा, तेल अवीव में एक ‘सैन्य अड्डा’, ऐलात बंदरगाह, रेमन हवाई अड्डा और अशदोद क्षेत्र में एक ‘महत्वपूर्ण अड्डा’ शामिल हैं।






















