
Haryana Government ने शिक्षित युवाओं को सक्षम बनाने के लिए नई योजना की शुरुआत की
हरियाणा कांट्रेक्टर सक्षम युवा योजना का दिया गया नाम
चंडीगढ, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) राज्य सरकार ने आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री धारक बेरोजगार शिक्षित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें वर्क्स कांट्रेक्टर (ठेकेदार) के रूप में सक्षम बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना को हरियाणा कांट्रेक्टर सक्षम युवा योजना का नाम दिया गया है।























