हरियाणा में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके
रोहतक में देर रात धरती हिली, लोगों में दहशत का माहौल
बीते कुछ दिनों से हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. 11 जुलाई को झज्जर में 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जबकि 10 जुलाई को इसी क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का एक और भूकंप आया था. लगातार आ रहे इन झटकों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और क्षेत्र की भूकंपीय संवेदनशीलता को लेकर चिंता बढ़ गई है.
NCS के आंकड़ों के अनुसार, 10 जुलाई से अब तक रोहतक के 40 किलोमीटर के दायरे में 2.5 या उससे अधिक तीव्रता वाले चार भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं. 10 जुलाई को झज्जर में दो मिनट के अंतर पर दो भूकंप आए थे. पहला सुबह 9:04 बजे और दूसरा 9:06 बजे. इसके अगले ही दिन 11 जुलाई को भी झटका महसूस किया गया था.
























