हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी
चंडीगढ़-मनाली हाईवे फिर हुआ बंद, पहले ही 27 घंटे बाद हुआ था बहाल
चंडीगढ, 14 जुलाई (विश्ववार्ता) लैंड स्लाइड के बाद चंडीगढ़-मनाली हाइवे बंद कर दिया गया है….हाइवे पर बार बार मलबा गिरने की वजह से एहतियातन पूरे रास्ते को बंद कर दिया गया है….मलबा जमा होने की वजह से वहां लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है…मलबा जमा होने की वजह से कई गाड़ियां रास्ते में फंस गई थीं.. रात और सुबह हुए पहाड़ी धसकाव ने सड़क को मलबे से ढक दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई है। इस मार्ग पर पिछले तीन दिनों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीमें मलबा हटाने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं, लेकिन मौसम की मार के चलते राहत कार्यों में बार-बार बाधा आ रही है। चंडीगढ़-मनाली मार्ग से मनाली व रोहतांग की ओर जा रहे पर्यटक घंटों जाम में फंसे हैं।
प्रदेश भर में सड़क नेटवर्क पर भारी असर पड़ा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, हिमाचल में इस समय 191 सड़कें बंद पड़ी हैं। लगातार हो रही बारिश बहाली कार्यों को मुश्किल बना रही है।























