विधानसभा सत्र से पहले पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक
– कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर
चंडीगढ़, 14 जुलाई (विश्व वार्ता): पंजाब विधानसभा के सत्र से पहले आज पंजाब कैबिनेट ने एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक आज सुबह 11 बजे होगी।
इस बैठक में बेअदबी के मामलों को लेकर सख्त कानून बनाने के लिए तैयार किए गए विधेयक के मसौदे को मंजूरी मिल सकती है। मंजूरी मिलने के बाद इस विधेयक को विधानसभा में पेश किया जाएगा और फिर इसे लागू करने से पहले विभिन्न संगठनों और आम जनता से राय ली जाएगी। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यह पंजाब में बेअदबी के मामलों को रोकने के लिए अब तक का सबसे सख्त कदम माना जाएगा























