
यमन में निमिषा प्रिया की फांसी रोकने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
चंडीगढ, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) सुप्रीम कोर्ट आज उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें केंद्र को एक भारतीय नर्स को बचाने के लिए राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल करने के वास्ते निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। नर्स को हत्या के जुर्म में 16 जुलाई को यमन में फांसी दिए जाने की संभावना है। न्यायमूíत विक्रम नाथ और न्यायमूíत संदीप मेहता की पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है। अधिवक्ता सुभाष चंद्रन के.आर. ने कहा था कि इस मामले में जल्द से जल्द राजनयिक माध्यम तलाशे जाने की आवश्यकता है, जिसके बाद मामले को 10 जुलाई को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था।