पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र का आज तीसरा दिन
सत्र के आज हंगामेदार होने के आसार
आज पेश किया जा सकता है बेअदबी बिल
चंडीगढ, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही का आज तीसरे दिन है। आज सत्र के खूब हंगामेदार होने के आसार है। वही आज पंजाब सरकार बेअदबी के खिलाफ कानून लाने के लिए बिल पेश कर सकती है। विधानसभा सत्र से ठीक पहले सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक करेंगे जिसमें इस बिल को मंजूरी दी जाएगी। बिल को लेकर ही सरकार ने दो दिन का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया था जिसे दो दिन और आगे बढ़ा दिया गया है विशेष सत्र में पंजाब राज्य विकास कर संशोधन विधेयक 2025 और पंजाब विनियोग अधिनियम (निरसन) विधेयक 2025 को मंजूरी दी जा सकती है।






















