Wimbledon 2025 : जैनिक सिनर ने कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता पहला विंबलडन खिताब
चंडीगढ, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज विंबलडन में खिताबी हैट्रिक लगाने से चूक गए। अल्कारेज फाइनल में यानिक सिनर के सामने चार सेट तक चले मुकाबले में हार गए। सिनर ने सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ऑल इंग्लैंड क्लब में पहली बार चैंपियन बने हैं। विंबलडन से पहले सिनर के तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं।
विंबलडन 2025 के फाइनल में जैनिक सिनर के हाथों मिली हार के बाद कार्लोस अल्कराज ने कहा “हारना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर फाइनल में. लेकिन सबसे पहले, मैं जैनिक को एक बार फिर बधाई देना चाहता हूं. हर हफ्ते आप कमाल कर रहे हैं.आप वाकई इस ट्रॉफी के हकदार थे. आपने यहां लंदन में अविश्वसनीय टेनिस खेला और मैं आपको और आपकी टीम के लिए बहुत खुश हूं.”
इसके साथ ही सिनर चैंपियनशिप में एकल ट्रॉफी जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बन गए. 23 वर्षीय विश्व नंबर 1 खिलाड़ी ने सेंटर कोर्ट पर स्पेनिश खिलाड़ी के खिलाफ लगातार पांच मैचों की हार का सिलसिला भी तोड़ दिया. अब सिनर पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में 3,430 अंकों की शानदार बढ़त के साथ लंदन से विदा लेंगे.























