शुभ संयोग में सावन का पहला सोमवार आज
चंडीगढ, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का शृंगार होगा। पहले सोमवार को धाम में छह लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके अलावा, सावन के पहले सोमवार को हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन आज जिले के तीन पांडवकालीन मंदिरों नल्हड़ महादेव, झिरकेश्वर महादेव, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगेश्वर मंदिर, सिंगार में किया जाएगा। प्रशासन ने यात्रा की सफलता व सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां स्थानीय सहयोग से पूरी कर ली हैं।
सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है. सच्चे मन से एक लोटा जल अर्पित करने से भी शिव भगवान खुश हो जाते हैं. शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद ही बेलपत्र चढ़ाना चाहिए, इसके बाद अन्य पूजन सामग्रियां जैसे दूध, दही, पुष्प, फल आदि अर्पण करें.






















