
Haryana News: नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले अलर्ट
नूंह में इंटरनेट-बल्क SMS सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद
चंडीगढ, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा के नूंह जिले में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। यात्रा में कोई खलल ना पड़े, इसके लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस दौरान बल्क SMS की सेवाएं भी सस्पेंड रहेंगी। यात्रा में मंत्री व विधायक भी शामिल हो सकते हैं। वहीं गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नूंह में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा और ब्लक एसएमएस पर रोक लगाने की घोषणा की है।






















